बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21.07 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार #naidishatelevision

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21.07 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार !

बलरामपुर। नई दिशा टेलीविजन जनपद बलरामपुर की कोतवाली देहात पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 21.07 ग्राम स्मैक पाउडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन मोबाइल फोन तथा 1,690 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक राहुल कुमार भारती अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हसुआडोल स्थित मंगल टेंट हाउस के पीछे मुर्गी फार्म के पास दो व्यक्ति स्मैक बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाबू उर्फ मिट्ठू लाल निवासी हसुआडोल (बलरामपुर) तथा रुपम तिवारी निवासी मद्धपुरवा बालपुर, थाना विशेश्वरगंज (बहराइच) को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 21.07 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन मोबाइल फोन और 1,690 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0-313/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त बाबू उर्फ मिट्ठू लाल ने बताया कि वह रुपम तिवारी के साथ मिलकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर 500 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता था। बरामद नकदी स्मैक बिक्री से प्राप्त हुई थी।

पुलिस के अनुसार, बाबू उर्फ मिट्ठू लाल के विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार भारती, उपनिरीक्षक श्रवण चन्द सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश चौरसिया, कांस्टेबल संजय, संदीप निषाद तथा राज चौधरी शामिल रहे।

नई दिशा टेलिविज़न की रिपोर्ट

#naidishatelevision.com #blpnews #blpcrime #blppolice

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top