चोरी के सामान व ₹1,500 नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गैस सिलेंडर समेत घरेलू सामान किया बरामद #naidishatelevision 

 

चोरी के सामान व ₹1,500 नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गैस सिलेंडर समेत घरेलू सामान किया बरामद #naidishatelevision

बलरामपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया घरेलू गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, 20 लीटर का पानी का कंटेनर, मिक्सर ग्राइंडर सहित ₹1,500 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुरैनिया तालाब निवासी अब्दुल कुद्दूस ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि गोलू पुत्र शकील व एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से भारत गैस का सिलेंडर, गैस चूल्हा, पानी का कंटेनर और मिक्सर ग्राइंडर चोरी कर लिया है। मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 192/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त को आरोपी गोलू पुत्र शकील, निवासी चौक टेढ़ी बाजार, थाना कोतवाली नगर, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में नशे की लत के चलते पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के मुताबिक, बरामदगी और आरोपी के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है तथा सलमान उर्फ फहद पुत्र अब्दुल वाहिद, निवासी पुरैनिया तालाब का नाम भी प्रकाश में आया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अबुल खैर सिद्दीकी, कांस्टेबल विनय प्रताप सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार और महिला कांस्टेबल पूजा भारती शामिल रहीं।

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top