
घनी आबादी के बीच बलरामपुर में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार #naidisha
बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में पटाखे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
<span;>पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
<span;>पुलिस को सूचना मिली थी कि चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार निवासी सगीर अहमद उर्फ मुसई अपने मकान में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के पटाखों से भरी 6 बोरियां, जिनका कुल वजन लगभग 120 किलोग्राम बताया गया है, बरामद की गईं।9
<span;>इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला गोबिन्दबाग निवासी मो. रईस अपने मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के पटाखों से भरी 14 बोरियां, जिनका कुल वजन लगभग 400 किलोग्राम बताया गया है, बरामद की गईं।
<span;>पुलिस के मुताबिक दोनों स्थान घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित होने के कारण अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता था।
<span;>इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 201/2026 और मु0अ0सं0 202/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं 9बी विस्फोटक अधिनियम, 1884 की सुसंगत धाराओं में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
<span;>पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके पास पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए कोई लाइसेंस नहीं है। वे दीपावली के दौरान परेड ग्राउंड में अस्थायी दुकान लगाकर पटाखे एवं अन्य विस्फोटक सामग्री बेचते थे, जबकि घर में भी पटाखों का भंडारण कर वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए उनकी बिक्री करते थे।
<span;>गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सगीर अहमद उर्फ मुसई पुत्र छोटकऊ, निवासी चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार तथा मो. रईस पुत्र अब्दुल लजीज, निवासी मोहल्ला गोबिन्दबाग, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है।
<span;>पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना कोतवाली नगर की दो पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। <span;><span;>#naidishatelevision<span;> <span;><span;>#balrampurnews<span;> <span;><span;>#breakingnews<span;>

