बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में सरयू नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के लुचुईया गांव के पास सरयू नहर से बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने करीब 12 बजे नहर में शव बहता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।.
नई दिशा टेलिविज़न एंड मीडिया ट्रस्ट
.
.
.
#blpnews #balrampurnews #Balrampur #upnews #naidishatelevision
#naidishatelivision.com

