IAS इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त, यूपी में 13 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर #naidishatelevision

IAS इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त, यूपी में 13 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर

IAS Transfer in UP: यूपी में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. योगी सरकार ने मंगलवार को 13 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया. सावन के महीने में आईएएस अफसरों का ये पहला ट्रांसफर है. इसमें कई मंडलायुक्त भी बदले गए हैं. आईएएस अनिल ढींगरा गोरखपुर के मंडलायुक्त थे, उन्हें आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमांकन तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया गया है. वहीं, आईएएस इंद्र विक्रम सिंह को कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक पद से हटाकर गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है.

 

 

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top