दुखद: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत #tauqeerfaridi 

दुखद: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत जबकि एक बच्चे की बची जान! हादसे में दो मासूम बच्चों ने भी गंवाई जान!

वर्षों पुराने जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर हुई 06 लोगों की मौत! लगातार हो रही बारिश के कारण गिरी मकान की छत!

हादसे के बाद पूरे इलाक़े में मचा कोहराम, चीख़ पुकार सुन मौक़े पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान!

घंटों की मशक़्क़त के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर पहुंचाया गया अस्पताल! पुलिस टीम के जवान और अधिकारी भी रहे मुस्तैद।

हादसे में 60 वर्षीय मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव, पत्नी रीता श्रीवास्तव 55, पुत्र नतिन श्रीवास्तव 25, छोटी बहु माधुरी 23 के साथ ही दो वर्षीय पोते माधव और चार वर्षीय अद्विक समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे इलाक़े का माहौल रंजीदा हो गया! हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराने एक जर्जर मकान की छत ढह गई जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की दुखद मौत और एक व्यक्ति के घायल होने से पूरे क्षेत्र में रंज व ग़म का माहौल है। हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृत्यु आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना भी की है। (सूत्र)

Report:- Mohd Tauqeer Faridi

About the Author – Mohd Tauqeer Faridi

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top