बिग ब्रेकिंग: अतीक़ अहमद के सबसे छोटे बेटे #अबान_अहमद समेत सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल! #breakingnews

बिग ब्रेकिंग: अतीक़ अहमद के सबसे छोटे बेटे #अबान_अहमद समेत सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल!

प्राप्त सूचना के अनुसार अतीक़ अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद झांसी जेल में निरुद्ध अपने भाई #अली_अहमद से मिलने के लिए प्रयागराज से झांसी गया था। सूत्रों के अनुसार जब #अबान_अहमद अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था कि तभी रास्ते में पूंछ थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर उसकी तेज़ रफ़्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूत्रों की मानें तो डॉक्टर ने सड़क हादसे में घायल दो लोगों के मृत्यु की पुष्टि की जबकि तीन कार सवार घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल मृतकों में से एक की पहचान अतीक़ अहमद के पुत्र #अबान_अहमद के रूप में हुई है जबकि दूसरे मृतक #सोनू अबान का मित्र बताया जा रहा है। इसके अलावा कार सवार तीन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने लाश को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की वजह तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने कहा जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

बता दें कि अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की पुलिस अभिरक्षा में 15 अप्रैल 2023 को हत्या कर दी गई थी जबकि अतीक़ के बेटे #असद_अहमद की 13 अप्रैल 2023 को झांसी ज़िला के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में पहले ही मौत हो चुकी है। इसके अलावा अतीक़ का सबसे बड़ा बेटा #उमर_अहमद लखनऊ जेल में है, दूसरा बेटा #अली_अहमद झांसी जेल में है, तीसरा बेटा #अहज़म_अहमद 2023 में बाल सुधार गृह से रिहा हुआ है।

About the Author – Mohd Tauqeer Faridi

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top