दवा व्यवसायियों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई #Balrampurnews

आज दिनांक 6.8.2026 को जनपद बलरामपुर के  SGST मुख्यालय बलरामपुर में श्रीमान बृजेश मिश्रा जी ( उपायुक्त जी एस टी)और जिले के अन्य जी एस  टी अधिकारी के साथ बलरामपुर जनपद के प्रमुख पंजीकृत दवा  व्यवसायियों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई

https://youtu.be/CQRsDb09Hyg?si=aWtc9H0qvfRGW-BA
जिसमें आदरणीय मिश्रा जी के द्वारा सरकार की नीतियों जैसे हर पंजीकृत व्यापारी को  10 लाख का दुर्घटना बीमा के बारे में एवं सरकार द्वारा  प्रदत्त अन्य लाभार्थी योजनाओं के साथ साथ दवा व्यवसायियों द्वारा कम कर संग्रह जमा होने पर चिंता जताई और भविष्य में इसे कैसे बेहतर किया जाए इस विषय पर  दवा व्यवसायियों से सुझाव मांगे गए
दवा व्यवसायियों के तरफ से अजय श्रीवास्तव जिला महामंत्री केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बलरामपुर  ने  दवा व्यवसाय में आने वाली परेशानियों जैसे एक्सपायरी और ब्रेकेज का क्लेम कैसे मिले पंजीकृत व्यापारियों की संख्या बढ़ाने आदि विषयों पर प्रकाश डाला
सक्षम अग्रवाल ने एच एस एन कोड के सरलीकरण करने के लिए अपने विचार रखे
बैठक में  अम्बरीश शुक्ल, गौरव गुप्ता, कृष्णा माथुर,रजत मिश्रा , तरुण शुक्ला , फिरोज खान  उतरौला इकाई के अध्यक्ष अरशद खान,महामंत्री संजय गुप्ता , आदि उपस्थित रहे!

रिपोर्ट:- मोहम्मद तौकीर फरीदी
नई दिशा टेलिविज़न एंड मीडिया ट्रस्ट
मक़सद बताना नहीं बचाना है

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top