राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई #naidishatelevision

बलरामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
जनपद की राजनीति के वरिष्ठ स्तंभ और पूर्व विधायक अशफाक अहमद खान को शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।


प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद मोहल्ला निमकौनी स्थित अंधियारी बाग़ कब्रिस्तान में उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई।
नमाज़-ए-जनाज़ा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी पहुंचकर मरहूम अशफाक अहमद खान को नम आंखों से आखिरी विदाई दी।

जनाज़े में उमड़ी भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अशफाक अहमद खान की क्षेत्र में गहरी पैठ और लोगों से उनका जुड़ाव कितना मजबूत था।
नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद उन्हें अंधियारी बाग़ कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया।
नई दिशा टेलिविज़न परिवार की ओर से भी मरहूम अशफाक अहमद खान को खिराज-ए-अकीदत।
अल्लाह उन्हें मग़फिरत अता फरमाए और उनके परिवार को सब्र-ए-जमील अता करे।
कैमरामैन के साथ मोहम्मद तौकीर फ़रीदी,
नई दिशा टेलिविज़न, बलरामपुर।
धन्यवाद।

 

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top