ब्रेकिंग न्यूज़!*
*तराई क्षेत्र पहुंचे डीएम, बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा।
नमस्कार आप देख रहें है
नई दिशा टेलिविज़न एंड मीडिया ट्रस्ट
मक़सद बताना नहीं बचाना है
*रूदौली (अयोध्या)।*
जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को रूदौली क्षेत्र के तराई एवं बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता एवं खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, शुद्ध पेयजल तथा आवागमन के लिए रास्तों से जुड़ी समस्याएं जिला अधिकारी के समक्ष रखीं। जिला अधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक बिंदु का स्थलीय सत्यापन कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने बाढ़ से बचाव, राहत एवं बचाव कार्यों, पेयजल, आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रभावित ग्रामीणों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
नई दिशा टेलिविज़न के लिए रूदौली अयोध्या से क़ाज़ी शकेब
की रिपोर्ट
naidishatelevision.com #upnews

