तुलसीपुर में शराब के नशे में धुत्त बेटे ने पिता की पीट कर ले ली जान माँ को किया लहू लुहान #naidishatelevision 

नई दिशा टेलीविजन ( बलरामपुर)

तुलसीपुर में शराब के नशे में धुत्त बेटे ने पिता की पीट कर ले ली जान माँ को किया लहू लुहान

 

​तुलसीपुर कस्बे के लाल चौराहा (जारवा रोड) पेट्रोल पम्प के पीछे मोहल्ले में शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।इस हृदयविदारक घटना में पिता की दर्दनाक मौत हो गई,और माँ गंभीर रूप से घायल हैं।

​लाल चौराहा निवासी 60 वर्षीय ड्राइवर कल्लू पुत्र राममिलन रोज़ाना की तरह मजदूरी करके शाम 7 बजे घर पहुँचे,तो उन्होंने देखा कि उनका मझला बेटा पिंटू अपनी माँ फूलमती (55 वर्ष) को बेरहमी से पीट रहा था।​जब पिता कल्लू ने बीच-बचाव कर अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो शराब के नशे में धुत्त बेटे पिंटू ने उन पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उन्हें मरणासन्न कर दिया।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची माँ को ऑटो से ​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया और पिता को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर डॉक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित किया।माँ फूलमती की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। उनके एक हाथ में गंभीर फ्रैक्चर है और सिर पर गहरा घाव आया है। होश में आने पर वह लगातार अपने दिवंगत पति को याद कर कलयुगी बेटे को धिक्कार रही है।छोटा बेटा गोलू और परिवार से अलग रह रहा मंझला बेटा राजू दोनों सदमे में हैं। राजू ने बताया कि पिंटू की शराब की लत और आए दिन के मारपीट के रवैये से तंग आकर ही वह परिवार से अलग रहने लगा था।​समाचार लिखे जाने तक दोनों सीएचसी तुलसीपुर में मौजूद थे। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा जाएगा।आरोपी पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। #naidishatelevision.com

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top