बलरामपुर की सबा परवीन ने किया अपनी जिले का नाम रौशन #balrampurnews
लखनऊ में आयोजित फिल्मीगी फैशन वीक सीजन 3 का भव्य फैशन शो संपन्न हुआ।

फैशन, ग्लैमर और मनोरंजन से सजे इस शानदार आयोजन में चीफ गेस्ट क्रमिक यादव जी और मशहूर फिल्म अभिनेत्री उल्का गुप्ता सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के आयोजक रहे मिस्टर अभिषेक धरोहर।
इसी मंच पर बलरामपुर की फैशन डिजाइनर और रीवाज़ फैशन प्रोडक्शन की फाउंडर , सबा परवीन ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बलरामपुर का नाम रोशन किया।
सबा परवीन के फैशन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए फिल्म अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यह सम्मान सबा परवीन के लिए बेहद खास रहा और उन्होंने इसे आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया।
फिल्मी यागी फैशन वीक सीजन 3 में नई दिशा टेलीविज़न एंड मीडिया ट्रस्ट ने मीडिया पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
ट्रस्ट के फाउंडर और मैनेजिंग ट्रस्टी , मोहम्मद तौकीर फरीदी ने कार्यक्रम की मीडिया कवरेज की।
नई दिशा टेलीविज़न एंड मीडिया ट्रस्ट
मक़सद बताना नहीं… बचाना है।

