हज़ारों की संख्या में मौजूद लोगों ने पढ़ी अपने धर्म गुरु की नमाज़ ए जनाज़ा, अन्तिम यात्रा उमड़ा जनसैलाब।

विश्व विख्यात आलिम ए दीन, मुफ्ती ए शहर, क़ाज़ी ए शहर, मरहूम मौलाना #मोहम्मद_मसीह_अहमद_क़ादरी की नमाज़ ए जनाज़ा और अंतिम यात्रा में जनसैलाब को देख कर हर कोई मरहूम के कार्य व्यवहार के क़सीदे पड़ता नज़र आया।
मरहूम के अंतिम संस्कार में बिना किसी भेदभाव के हर धर्म और समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में भी हज़ारों लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में उलमा ए इकराम का जम्मे ग़फ़ीर भी नज़र आया।
नमाज़ ए जनाज़ा और तदफ़ीन के बाद सभी ने मरहूम के लिए दुवाए मग़फिरत की।

