कोर्ट के वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्यवाही #naidishatelevision

बलरामपुर: कोर्ट के वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की कार्यवाही !

बलरामपुर, नई दिशा टेलिविज़न 31 जुलाई। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सीजेएम न्यायालय, बलरामपुर द्वारा जारी वारंट (मामला संख्या 822/26/24, धारा 325, 427, 504, 506 भादवि) से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवकुमार पुत्र स्व. नागेश्वर तथा कृष्ण कुमार पुत्र स्व. नागेश्वर, निवासी मोहल्ला गोविंदबाग, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवम सिंह, कांस्टेबल विनय प्रताप सिंह, नीरज यादव तथा मोहित पटेल शामिल रहे।

#naidishatelevision #uppolice

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top