साइबर अपराधों पर कड़ी नजर, पीड़ितों को तुरंत मिलेगी मदद* #naidishatelevision

*साइबर अपराधों पर कड़ी नजर, पीड़ितों को तुरंत मिलेगी मदद* #naidishatelevision

बलरामपुर -पुलिस कार्यालय के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक विशल पाण्डेय ने जनपद के सभी थानों में गठित *साइबर सेल और साइबर हेल्पडेस्क* के प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को समय पर सहायता देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। निर्देश दिए गए कि साइबर अपराध से जुड़ी हर शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। पीड़ितों को तुरंत कानूनी और तकनीकी मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें जल्दी राहत मिल सके।

साथ ही कहा गया कि उच्च अधिकारियों द्वारा जारी साइबर अपराध संबंधी दिशा-निर्देशों और SOP का पूरी तरह पालन किया जाए। साइबर हेल्पडेस्क पर आने वाली हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हो। सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित पोर्टलों के माध्यम से तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

#

साइबर अपराध के शिकार लोग अक्सर मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान से गुजरते हैं। ऐसे में सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ितों के साथ संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण और विनम्र व्यवहार करें और उनकी शिकायत का तत्काल पंजीकरण कर जरूरी सहायता दें।

बैठक में डिजिटल फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध, फिशिंग, निवेश के नाम पर ठगी और फर्जी लिंक जैसे नए साइबर अपराधों की रोकथाम पर भी जोर दिया गया। साइबर जागरूकता अभियान को और तेज करने तथा आम लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में कहा गया कि जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और हर पीड़ित को समयबद्ध न्याय दिलाना बलरामपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान जनपद के सभी थानों के साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी और नियुक्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

*👉 साइबर ठगी के शिकार हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।*

@UPPolice @ADGZonGorakhpur @DGPUP @BalliaPolice

#naidishatelevision.com #BalliaPolice #CyberCrimeAwareness #CyberSafety #StaySafeOnline #DigitalIndia #UPPolice #PoliceForPublic

Nai Disha Television and Media Trust Nai Disha Television and Media Trust एक मीडिया एवं सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना 13 अप्रैल 2019 को हुई। संस्था का उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मोहम्मद तौकीर फरीदी (Mohd Tauqeer Faridi) के नेतृत्व में Nai Disha Television के माध्यम से समाचार, विशेष रिपोर्ट, वीडियो न्यूज और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं। संस्था आम नागरिकों की आवाज़ को डिजिटल मंच प्रदान करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। मूल संदेश: “मक़सद बताना नहीं, बचाना है!” Mohd Tauqeer Faridi Founder & President Nai Disha Television and Media Trust
Back To Top