सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप #naidishatelevision

बलरामपुर, 25 जुलाई। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को पीआरवी-5038 को ग्राम खम्हुआ स्थित ईदगाह के पास एक महिला के साथ मारपीट और बच्ची छीनने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मी महिला को भीड़ से निकालकर आवश्यक कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि समरुद्दीन, सद्दाम उर्फ बैल, फखरुद्दीन, सिराज तथा अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की, लकड़ी के डंडों से हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। घटना में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पीआरवी कर्मियों की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोयलरा मोड़ के पास से समरुद्दीन पुत्र इसराइल, सद्दाम उर्फ बैल पुत्र समरुद्दीन और फखरुद्दीन पुत्र इसराइल, निवासी ग्राम खमौव्वा, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र चौधरी, हेड कांस्टेबल मुन्ना प्रसाद, हेड कांस्टेबल दीनानाथ राजभर तथा आरक्षी राधेश्याम शामिल रहे।
#naidishatelevision.com #naidishatelevision #apraadh

